<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 22, 2025

विजय हजारे ट्रॉफी व संतोष ट्रॉफी के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का चयन, नरसा को मिली बड़ी उपलब्धि

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक खेल संसाधनों, वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं निरंतर अभ्यास का सकारात्मक परिणाम एक बार फिर सामने आया है। पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

इसी क्रम में, बेंगलुरु में 24 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी (लीग फेज) में भाग ले रही भारतीय रेलवे सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम में पूर्वोत्तर रेलवे से दो प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों — उपेन्द्र यादव और साहेब युवराज — का चयन किया गया है। यह चयन पूर्वोत्तर रेलवे क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि चयनित खिलाड़ी उपेन्द्र यादव भारतीय ‘ए’ टीम तथा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका यह चयन पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट प्रशिक्षण ढांचे और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। नरसा के अंतर्गत खिलाड़ी आधुनिक सुविधाओं एवं उच्चस्तरीय कोचिंग के माध्यम से निरंतर अपने खेल को निखार रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, रांची में 19 से 23 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होने वाली संतोष ट्रॉफी 2025-26 (ग्रुप स्टेज) के अंतर्गत 79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय रेलवे फुटबॉल (पुरुष) टीम में भी पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। फुटबॉल टीम के लिए प्रबीन टिग्गा एवं एडविन तिर्की को शामिल किया गया है, जिससे फुटबॉल जगत में भी पूर्वोत्तर रेलवे की सशक्त उपस्थिति दर्ज हुई है।

इन महत्वपूर्ण चयन पर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं संरक्षक/नरसा उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/पी.एम. एवं उपाध्यक्ष/नरसा विजय कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एवं महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, क्रिकेट कोच रंजीत यादव सहित नरसा के समस्त पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों की यह सफलता आने वाले समय में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद को मजबूत करती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages