<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 8, 2026

स्कूली वाहनों की जांच को लेकर विशेष अभियान, सुरक्षा मानकों पर दिया जा रहा जोर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। स्कूली बच्चों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल (UPISVMP) का निर्माण किया गया है, जिस पर सभी स्कूलों को ऑनबोर्ड किए जाने के बाद उनके वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा बस्ती नगरीय क्षेत्र स्थित यूनिक साइंस अकादमी एवं उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी का भ्रमण कर स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता को परखा गया।

जांच में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास द्वार, स्कूल का नाम, परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नंबर एवं रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप जैसे सुरक्षा मानक मौजूद हों। जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके सुधार के लिए संबंधित स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया।

इस दौरान वाहन चालकों के साथ संवाद कर उन्हें सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा बच्चों को सुरक्षित घर से स्कूल और वापस घर पहुंचाने के प्रति जागरूक भी किया गया। निरीक्षण के समय वरिष्ठ सहायक महेश कुमार भी उपस्थित रहे।

परिवहन विभाग ने सभी स्कूली वाहन संचालकों से अपेक्षा की है कि वे अपने वाहनों को शीघ्र ही पोर्टल पर ऑनबोर्ड कराएं तथा सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की कमी होने पर उसे तत्काल दूर करें, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages