<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 8, 2026

आर्य समाज नई बाजार में स्वर्गीय राम प्रताप आर्य की पुण्यतिथि पर वैदिक यज्ञ, श्रद्धांजलि अर्पित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती के पदाधिकारियों ने संरक्षक स्वर्गीय राम प्रताप आर्य की पुण्यतिथि पर वैदिक यज्ञ कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि स्वर्गीय राम प्रताप आर्य ने बस्ती मण्डल में वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए तन, मन और धन से सतत प्रयास किया। उनके प्रयासों के फलस्वरूप वेद प्रचार, जन जागरण, सामूहिक वैदिक संस्कार कार्यक्रम तथा बच्चों के चरित्र निर्माण शिविरों के माध्यम से समाज के लोगों को पुनः वैदिक धर्म से जोड़ा गया।

अलख निरंजन आर्य ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे अत्यंत दयालु स्वभाव के थे और गरीब बच्चों की शिक्षा तथा कन्याओं के विवाह में सदैव सहयोग करते थे। उन्होंने अपने बड़े भाई विश्रामदास आर्य के साथ मिलकर स्वामी दयानन्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की, जो आज भी बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें आदर्श नागरिक बनाने में योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम के दौरान आदित्यनारायण गिरि, गरुण ध्वज पाण्डेय, ब्रह्मानंद पाण्डेय, नितीश कुमार, अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, अंजली और मान्या जायसवाल द्वारा वृद्धाश्रम, जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, गौशाला कठार जंगल एवं विद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर फलाहार वितरण भी किया गया।

यज्ञ का संचालन करते हुए गरुण ध्वज पाण्डेय ने कहा कि महापुरुषों की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर हम स्वयं को ऊर्जावान बनाते हैं और उनके जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उनकी सुकीर्ति सदैव जीवित रहती है और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।

इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य, अलख निरंजन आर्य, आनन्द स्वरूप आर्य, आदित्य आर्य, अंश आर्य, अर्चना आर्य, रश्मि आर्य, ओंकार आर्य, रजनी आर्य, कंचनलता आर्य, उर्मिला आर्य, राधेश्याम आर्य, रामसनेही सहित अनेक लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages