<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 22, 2025

23 दिसम्बर को पंचायत निर्वाचक नामावली का अनन्तिम प्रकाशन, 24 से 30 दिसम्बर तक दावे–आपत्तियां

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। अपर जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने एक विज्ञप्ति जारी कर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के दृष्टिगत पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025–26 की समय-सारिणी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गणना/सर्वे कार्य के आधार पर तैयार की गई मतदाता सूची का अनन्तिम प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को होगा, जबकि आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण आमजन द्वारा 24 दिसम्बर 2025 से 30 दिसम्बर 2025 तक किया जा सकेगा। इसी अवधि में दावे एवं आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी। इसमें 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र निर्वाचकों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसम्बर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इसके उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार कर 07 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराई जाएंगी। दावे–आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों के कम्प्यूटरीकरण एवं उन्हें मूल सूची में यथास्थान सम्मिलित करने की कार्यवाही 13 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 06 फरवरी 2026 को निर्धारित है। आम नागरिक 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2025 तक मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते हैं तथा नाम जोड़ने के लिए फार्म-2, किसी प्रविष्टि में संशोधन के लिए फार्म-3 एवं किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्म-4 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages