महादेवा (बस्ती)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना सप्ताह के अवसर पर बनकटी क्षेत्र में भाजपाइयों ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा एवं उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए। इस दौरान जनता से संवाद स्थापित कर उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शनिवार को बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर और पटेल नगर वार्ड में भाजपा नेता जगदीश शुक्ल व अंकित पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही रेहड़ी और पटरी व्यवसायियों से भी संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया।
भाजपा नेता जगदीश शुक्ला ने कहा कि यह अभियान समाज के हर वर्ग से जुड़ने और देश में सकारात्मक बदलाव लाने का एक व्यापक प्रयास है, जिसके माध्यम से एकता और राष्ट्रप्रेम को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, डॉ. अनिल मौर्य, शबनम बानो, रविचंद पाण्डेय, अवधेश पाल, सुड्डू पाल, गिरजेश पाल, आशुतोष मिश्रा, संतोष पाल, गुड्डू पाल, गोलू पाल, राम सजीवन अग्रहरी, अखिलेश अग्रहरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment