बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे “गांव चलो अभियान” के तहत शनिवार को बनकटी मण्डल के मोहनाखोर ग्राम सभा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृत कुमार वर्मा ने लाभार्थियों को माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर उनका सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रवि चंद्र पाण्डेय मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ने की। कार्यक्रम का संयोजन लक्ष्मी गुप्ता ने किया।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े उनके अनुभव साझा किए। साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की गई कि वे सरकार पर अपना विश्वास बनाए रखें।
अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” भाजपा सरकार का मूल मंत्र है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान से शौचालय, उज्ज्वला योजना से रसोई गैस, मुद्रा योजना से स्वरोजगार, मुफ्त राशन, आवास और आजीविका मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष भागीरथी गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, सुनील पाण्डेय, ओम प्रकाश शुक्ल, चंद्र प्रकाश दुबे, शिवम सिंह, मालती देवी, शांति देवी, संगीत, गुड़िया, राम जनक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment