<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 11, 2026

महात्मा फुले जयंती पर सपा कार्यालय में गूंजे सामाजिक न्याय के स्वर


बस्ती। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना कर सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों की अलख जगाई।
वक्ताओं ने कहा कि उस दौर में जब जाति व्यवस्था और छुआछूत समाज को जकड़े हुए थे और महिलाओं की शिक्षा की उपेक्षा होती थी, तब महात्मा फुले ने इन कुरीतियों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन चलाया। उन्होंने पुणे में बालिकाओं के लिए देश का पहला विद्यालय खोलकर महिला शिक्षा की नींव रखी और समाज में नई चेतना का संचार किया।
नेताओं ने उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें अपनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि 1888 में उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी गई, जो उनके महान व्यक्तित्व का प्रमाण है।
कार्यक्रम में समीर चौधरी, आर.डी. निषाद, हरीश नेता, अभिषेक यादव, मो. सलीम, विशाल सोनकर, जावेद पिण्डारी, रजवन्त यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं रविकांत निषाद, विश्वम्भर चौधरी, संदीप राजभर, श्याम यादव, रामप्रीत यादव, सनातन चौधरी, सुशील यादव, बजेश चौधरी, रामवृक्ष यादव, सुनील चौधरी, ज्ञानदास मौर्य, यूनूस आलम समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages