बस्ती। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई। सपा उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मौजूदा दौर में किसानों की बढ़ती समस्याओं पर चिंता जताई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को ऐसे समय में याद किया जा रहा है, जब देश का किसान आर्थिक संकट, बढ़ती लागत और उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान हितों को राजनीति के केंद्र में रखा और आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं।
दयाशंकर मिश्र व मो. स्वालेह ने कहा कि जब लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तब चौधरी चरण सिंह के संघर्ष और सिद्धांतों से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने जीवन भर किसानों के हक की लड़ाई लड़ी और उनकी आवाज बने।
सपा उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी सहित अन्य नेताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते थे और समाधान के लिए संघर्ष करते थे। ऐसे नेता कम ही होते हैं, जिन्हें किसानों का विश्वास हासिल होता है। वक्ताओं ने कहा कि आज देश और उत्तर प्रदेश का किसान गहरे संकट से गुजर रहा है और चौधरी चरण सिंह जैसे जननेताओं की जरूरत पहले से ज्यादा महसूस की जा रही है।
कार्यक्रम में नितराम चौधरी, आर.डी. गोस्वामी, प्रशांत यादव, मुंशी यादव, जगदीश यादव, पंकज निषाद, मुरलीधर पाण्डेय, मो. यूनुस आलम, अभिषेक यादव, गौरीशंकर यादव, दिनेश तिवारी, मदन मोहन यादव, धर्मराज यादव, घनश्याम यादव, अरुण मिश्र, रणजीत यादव ‘रिन्टू’, विजय पाल, राजू गौड़ सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment