<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 4, 2026

वी.के. वर्मा की सुपुत्री डॉ. सुरभि वर्मा बनीं डॉक्टर, खुशियां की साझा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक एवं जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा की सुपुत्री डॉ. सुरभि वर्मा ने कजाकिस्तान स्थित सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एम.बी.बी.एस. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भारत की पात्रता परीक्षा (एफएमजीई) भी सफलतापूर्वक पास कर ली है।

अति शीघ्र डॉ. सुरभि की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। नियुक्ति तक वे पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल, गोटवा में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।

बुधवार को एम.बी.बी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने की खुशी में डॉ. सुरभि वर्मा ने पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल गोटवा के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा मरीजों व उनके परिजनों के बीच फल व मिष्ठान्न वितरित कर खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर डॉ. सुरभि ने कहा कि वे अपने माता-पिता और परिजनों के पदचिह्नों पर चलते हुए एक समर्पित चिकित्सक के रूप में मरीजों के बेहतर उपचार की दिशा में कार्य करेंगी।

डॉ. सुरभि की इस सफलता पर उनके पिता डॉ. वी.के. वर्मा, माता राजेश्वरी वर्मा, भाई डॉ. आलोक रंजन, डॉ. आर.एन. चौधरी के साथ-साथ चंदा सिंह, ई. रघुनाथ पटेल, अयांश पटेल, श्रेयांश पटेल सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages