<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 25, 2025

अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष - डॉ. धर्मेंद्र सिंह

- भाजपा महानगर ने जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया, जन्म शताब्दी समारोह में उमड़ा जनसैलाब


गोरखपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर भाजपा महानगर द्वारा बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य जन्म शताब्दी समारोह एवं सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्र सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अटल जी का मानना था—देश एक मंदिर है और हम सभी उसके पुजारी हैं। उनकी दूरदर्शी सोच, संवेदनशील नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं।
महानगर संयोजक राजेश गुप्ता एवं जनार्दन गुप्ता ने कहा कि अटल जी राजनीति के ऐसे संत थे जिन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण देश को अर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी सुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्प दंत जैन, चिरंजीवी चौरसिया एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह ‘आशू’ ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से अटल जी ने भारत को सामरिक रूप से सशक्त बनाया। उनके नेतृत्व, संवेदनशील विचारों और जनसेवा की भावना ने भारतीय लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने की तथा संचालन महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
इसी क्रम में महानगर के सभी दस मंडलों में सुशासन पदयात्रा निकाली गई तथा बूथ स्तर पर अटल जी की जयंती मनाई गई। बेतियाहाता स्थित चंद्रलोक कुष्ठ आश्रम में फल, मिष्ठान एवं बच्चों को चॉकलेट वितरित कर सेवा भाव प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages