बस्ती। गुरुवार को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर टेट अनिवार्यता को वापस लिए जाने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने विशाल सांकेतिक धरना दिया।
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बस्ती के जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि एकजुटता से ही सफलता मिलती है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के आह्वान पर चल रहे संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि टेट अनिवार्यता वापस लेने की मांग पूरी तरह उचित है और सरकार को आगे आकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना होगा।
धरने में यह निर्णय लिया गया कि यदि मांगों पर शीघ्र और समुचित निर्णय नहीं लिया गया, तो फरवरी माह में दिल्ली की धरती पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
जंतर-मंतर पर आयोजित इस धरने में शिक्षक नेता उदय शंकर शुक्ल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से नहीं सुलझाया, तो शिक्षक राष्ट्रीय स्तर पर आर-पार के संघर्ष के लिए बाध्य होंगे।
यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बस्ती के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि धरने में बस्ती जनपद से जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह, दिवाकर सिंह, महेश कुमार, रामपाल चौधरी, त्रिलोकी नाथ, विनय कुमार, चंद्रभान चौरसिया, ओंकार चौधरी, इंद्रसेन मिश्र, मारुफ खान, नवीन कुमार, अभिषेक जयसवाल, शमसुल, राजेश चौधरी, योगेश्वर शुक्ल, धर्मेंद्र पांडेय आदि शिक्षक शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment