<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 11, 2025

अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण शुरू


बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) शुरू किया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्यों की निगरानी के लिए आयोग ने श्री कुणान, आईएएस, संयुक्त सचिव, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, शास्त्री भवन नई दिल्ली को विशेष रोल प्रेक्षक नियुक्त किया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित सभी सूचनाएँ विधानसभा क्षेत्रवार तैयार की जाएं। अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर सभी आवश्यक विवरण एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराए जाएँ।

पुनरीक्षण प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages