<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 11, 2025

जनपद में पहली बार बड़ा आर्थिक सर्वेक्षण शुरू, रोजगार-बेरोजगारी के सटीक आंकड़े जुटाएगी टीम


बस्ती। भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों में पहली बार आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) एवं असंगठित क्षेत्र वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSE) की शुरुआत कर दी है। बस्ती जनपद में यह कार्य जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के निर्देशन में एजेन्सी कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण के माध्यम से जनपद में रोजगार एवं बेरोजगारी की स्थिति का व्यापक आकलन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न प्रकार के उद्यमों, सेवाओं, स्वरोजगार, वेतनभोगी श्रमिकों, बेरोजगार युवाओं तथा असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों की वास्तविक संख्या का अनुमान भी तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के माध्यम से कृषि के अलावा अन्य क्षेत्रों में संचालित आर्थिक गतिविधियों के विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त होंगे, जिनका उपयोग जनपद की जीडीपी के आकलन में किया जाएगा।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने नागरिकों से सर्वेक्षण टीमों को पूरा सहयोग देने की अपील की। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त सभी व्यक्तिगत सूचनाएँ पूर्णतः गोपनीय रखी जाएँगी और किसी भी रूप में साझा नहीं की जाएँगी।

सर्वेक्षण का उद्देश्य जनपद के आर्थिक ढांचे को सटीक रूप से समझना और बेहतर नीतियाँ बनाने हेतु विश्वसनीय डेटा उपलब्ध कराना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages