<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 11, 2025

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक-सप्ताह समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया


गोरखपुर। श्री गोरक्षपीठ द्वारा संचालित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के ‘संस्थापक-सप्ताह समारोह 2025’ का मुख्य महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिग्विजयनाथ एल.टी. प्रशिक्षण महाविद्यालय, गोरखपुर में गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, राज्यपाल उत्तराखण्ड ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के कक्षा 9 के छात्र रजत द्विवेदी (अंग्रेजी भाषण) तथा कक्षा 6 की छात्रा वैदेही मिश्रा (हिंदी सुलेख) को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मान प्राप्त हुआ।

विद्यालय परिवार की ओर से दोनों मेधावी विद्यार्थियों तथा उनके संरक्षक आचार्य विशाल श्रीवास्तव एवं आचार्या दिव्या त्रिपाठी को हार्दिक बधाइयाँ दी गईं।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह द्वारा विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस शुभ अवसर पर संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages