बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे अपनी निकटवर्ती उर्वरक प्रतिष्ठानों से उपलब्ध कराए गए स्टॉक से निर्धारित दर पर उर्वरक प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंडों में स्थापित 243 निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कुल 1059.84 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।
इस संबंध में उन्होंने जिला कृषि अधिकारी और एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिया है कि वे उर्वरक वितरण की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने दें।
किसान भाई उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. बी.एल. मौर्या से मोबाइल नंबर 9554646421 पर संपर्क कर तत्काल समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment