गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 26 अप्रैल से तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। उनके आगमन को लेकर लोकभवन से विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 26 अप्रैल (रविवार) को हैदराबाद से उड़ान भरकर दोपहर 1:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे बेतियाहाता स्थित अपने आवास जाएंगे। शाम 5 बजे वे अजय श्रीवास्तव (अतुल श्रीवास्तव) के आवास पर जाएंगे और लगभग 20 मिनट रुकने के बाद 5:40 बजे पुनः अपने आवास लौट आएंगे। इसके बाद शाम 7:20 बजे गोरखनाथ क्षेत्र स्थित माधव रिसॉर्ट पहुंचेंगे।
रात 8 बजे वे असुरन चौक स्थित डेयरी कॉलोनी निवासी कमला प्रसाद पांडेय के आवास पर जाएंगे। वहां से 8:40 बजे गोरखपुर क्लब में आयोजित चिरंजीवी चौरसिया की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद देंगे। रात्रि 9 बजे वे अपने आवास लौट जाएंगे।
27 अप्रैल (सोमवार) को सुबह 9:30 बजे राज्यपाल कुशीनगर जनपद के तरयासुजान क्षेत्र के घड़िया पाठक गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे विधायक एसएन पाठक के आवास पर पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचेंगे और लगभग आधा घंटा रुकने के बाद गोरखपुर लौट आएंगे। शाम 7:45 बजे वे बेतियाहाता में कसया रोड स्थित एमएम नर्सिंग होम के सामने अवधेश श्रीवास्तव के निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और करीब एक घंटे बाद अपने आवास लौटेंगे।
28 अप्रैल (मंगलवार) को राज्यपाल दोपहर 1:30 बजे सड़क मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 29 अप्रैल को वे लखनऊ से हैदराबाद रवाना होंगे।
राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

No comments:
Post a Comment