<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 25, 2026

खंड शिक्षा अधिकारी व लेखाकार का शिक्षक संघ ने किया सम्मान


महादेवा, (बस्ती)। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद बस्ती द्वारा बहादुरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र के लेखाकार अतुल वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय कुमार पाल, जिला महामंत्री इजहारूल हक अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उमेश मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान करना संगठन की प्राथमिकता है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बहादुरपुर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages