<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 25, 2026

अग्निकांड पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई नगर पंचायत, 10 हजार की सहायता प्रदान


बस्ती। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने संत रविदास नगर वार्ड में अग्निकांड से प्रभावित राम सुमेर सोनकर के परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत हर संकट की घड़ी में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के साथ ही तहसील प्रशासन से अन्य सरकारी सहायता भी दिलाई जाएगी।
अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि भीषण गर्मी और तेज हवाओं के मौसम में विशेष सतर्कता बरतें। खेतों में पराली जलाने से बचें और घर में खाना बनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
गौरतलब है कि शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में राम सुमेर सोनकर का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया था। हादसे में घर में बंधी पांच बकरियां, अनाज और घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हवा कम होने के कारण आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, राकेश पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय शनि, दिलीप शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages