<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना गौर पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया।

पुलिस के अनुसार राज यादव पुत्र बाल गोविन्द यादव निवासी मीरापुर थाना गौर के विरुद्ध थाना गौर पर मु0अ0सं0 65/2026 धारा 352, 353(3) बीएनएस तथा धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना गौर पुलिस टीम ने शुक्रवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में चालान करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages