<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर ‘सैनिक बन्धु’ बैठक में हुआ मंथन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार ‘सैनिक बन्धु’ बैठक का भव्य आयोजन किया गया। भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की सुविधा तथा सैनिक कल्याण से जुड़े कार्यों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में जिले के 45 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने सहभागिता की।

बैठक का शुभारंभ अमर शहीद वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्र (अ.प्रा.) ने बताया कि नव-निर्मित सभागार का नामकरण अमर शहीद सत्यवान सिंह के नाम पर किया गया है, जो जनपद के लिए गौरव का विषय है।

बैठक में पिछली ‘सैनिक बन्धु’ बैठक की प्रगति की समीक्षा की गई तथा भूमि विवाद, शस्त्र लाइसेंस, चकबंदी और सोलर सिस्टम सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने मोबाइल कैंटीन सेवा उपलब्ध कराने तथा पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के सुचारू संचालन के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों से युवाओं को सेना भर्ती के लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक, आश्रित एवं वीर नारियां उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages