<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

पीआरवी 6005 ने सड़क दुर्घटना में घायलों को पहुंचाया अस्पताल, 190 वाहनों से वसूला गया 1.97 लाख सम्मन शुल्क

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पीआरवी 6005 की त्वरित कार्रवाई से बेलहरकला क्षेत्रांतर्गत बभनी में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल तीन व्यक्तियों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। सूचना मिलने पर पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों अहमद रजा, शहजाद हुसैन समेत तीन लोगों को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी मेहदावल भिजवाया। घटना की सूचना थाना बेलहरकला को भी दी गई। पीआरवी कर्मियों की सतर्कता और सूझबूझ की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

वहीं जनपद में यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए गए अभियान के तहत 24 अप्रैल 2026 को सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों एवं प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 190 वाहनों का चालान कर 1 लाख 97 हजार 500 रुपये सम्मन शुल्क वसूल किया गया।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages