<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

दो लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस एवं जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने धोखे से दो लाख रुपये हड़पने की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 56 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट वीडीआई कार तथा एक प्लेटिना बाइक बरामद की है।

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे एवं एसओजी प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहदग्राम बयारा क्षेत्र से ओमकार चौधरी उर्फ बब्बू चौधरी, पिन्टू, रामबहादुर शर्मा एवं रामनयन यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वादी को झांसे में लेकर उसका रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।

घटना 22 अप्रैल की है, जब गोंडा निवासी देवेन्द्र कुमार भारती अपने साथियों के साथ खरीदारी के लिए खलीलाबाद आए थे। नेदुला चौराहे पर एक व्यक्ति ने स्थानीय होने का विश्वास दिलाकर उन्हें बहकाया और बाद में गिरोह के अन्य सदस्य कार से पहुंचकर दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इस मामले में थाना कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह के रूप में धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages