वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। पंचायती राज दिवस के अवसर पर गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाने के संकल्प के साथ प्लास्टिक की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण एवं जल संकट के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को आगाह किया गया कि मानव निर्मित प्लास्टिक एवं पॉलीथीन का अत्यधिक प्रयोग जल, थल और वायु को लगातार दूषित कर रहा है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। जनभागीदारी और जनजागरूकता के माध्यम से प्लास्टिक और पॉलीथीन के प्रयोग पर रोक लगाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छ पर्यावरण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया गया, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और सुरक्षित परिवेश उपलब्ध कराया जा सके।

No comments:
Post a Comment