<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

लेंसकार्ट शोरूम पर विश्व हिन्दू महासंघ का प्रदर्शन, ड्रेस कोड नीति का विरोध


बस्ती। शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कम्पनीबाग स्थित लेंसकार्ट शोरूम पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम के कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर कलावा बांधा। साथ ही, शोरूम में लगे ब्रांड पोस्टरों पर भी तिलक लगाते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए।
जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि उनका विरोध लेंसकार्ट की कथित विवादित ड्रेस कोड नीति के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी एक धर्म को दूसरे के ऊपर बढ़ावा दे रही है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी प्रबंधन माफी नहीं मांगता और अपनी नीति वापस नहीं लेता है, तो लेंसकार्ट का बहिष्कार किया जाएगा या इसके आउटलेट बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बिंदी और तिलक लगाने से मना किया है, जबकि हिजाब पहनने की अनुमति दी गई है, जिसे महासंघ स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कंपनी से तत्काल प्रभाव से नियम वापस लेने की मांग की।
इस दौरान विवेक श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, सुनील मिश्रा, बालकृष्ण सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, दीप नारायण सिंह, अभय चौधरी, अमरदीप श्रीवास्तव, रंजीत यादव, रितिक कुमार, शिवम मिश्रा, अभिषेक वर्मा, राम सजीवन चौधरी, सुमित शुक्ला, वशिष्ठ मुनि दुबे, हीरा सेठ, अजीत पाल, बजरंगी शर्मा, अमन, वैभव, अनूप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages