<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

बिजली समस्याओं पर भड़का जनाक्रोश, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव


बस्ती। नगर में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर शुक्रवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने नगर पंचायत को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने में हो रही देरी पर विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि तीन वार्डों को अभी तक नगर फीडर से नहीं जोड़ा जा सका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई लाइनमैन बिना पैसे लिए खराब लाइन ठीक करने नहीं आते हैं। वहीं विजिलेंस छापेमारी के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली और व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायतें भी सामने आई हैं।
नगर के कई मोहल्लों में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। ओम फिलिंग पेट्रोल पंप के आसपास समेत कई इलाकों में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर के कारण बिजली आपूर्ति बेहद धीमी बनी हुई है। अनियमित कटौती और रात में खराबी आने पर अधिकारियों से संपर्क न हो पाने की समस्या भी लोगों ने उठाई।
आंबेडकर नगर वार्ड में सड़क किनारे ट्रांसफार्मर लगाए जाने से आवागमन बाधित होने की शिकायत भी की गई। साथ ही स्थायी अवर अभियंता की तैनाती न होने पर भी नाराजगी जताई गई।
करीब घंटों चली वार्ता और समझाइश के बाद अधिशासी अभियंता इं. अरुण सिंह ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान किया जाएगा। स्मार्ट मीटरों की जांच कराई जाएगी और सभी वार्डों के लिए टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान सभासद राजेश पांडेय, राज कुमार चौधरी, महिला नेता मीना निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित होकर कार्यालय में डटे रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages