<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया, 35 लोगों ने किया रक्तदान


बस्ती। शुक्रवार को पचपेडिया मार्ग स्थित बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक का द्वितीय स्थापना दिवस संकल्पों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 35 लोगों ने मानवता की सेवा के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ल, कुलवेन्द्र सिंह मजहबी एवं उप निदेशक अनुराग यादव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि मानवता की सेवा में ब्लड बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि मात्र दो वर्षों की अवधि में बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक ने लोगों का भरोसा जीतने का सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम के अंत में शुभम मिश्र ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से विजय सिंह, दिलीप कुमार दूबे, नित्यानन्द, राकेश सिंह, अजय चौधरी, नन्दीश्वरदत्त ओझा, अंशू, मो. शोएब, आशीष कुमार, मो. इरफान, संजय कुमार सिंह, विशाल कुमार, आशीष कुमार सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, नागेन्द्र, कनकजीत पाण्डेय, मो. अमीर, गोपाल त्रिपाठी, अबरार अहमद, अनूप सोनी, विजय, संजय कुमार पाण्डेय, विपिन मंचन, रितेश शुक्ल आदि शामिल रहे।
इस दौरान शिवम मिश्र, डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, डी.पी. यादव, विजय कुमार शुक्ल, रूकुमसेन, ओम प्रकाश मिश्र, संजय पाण्डेय, संदीप चौधरी सहित विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोग, चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages