<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

गोरखपुर में महिला सशक्तिकरण की मजबूत पहल, आयोग की बैठक में योजनाओं को मिली रफ्तार


गोरखपुर। विकास भवन सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की समीक्षा बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। आयोग की अध्यक्ष डॉ० बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव एवं श्रीमती चारू चौधरी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान महिला सुरक्षा तंत्र को और प्रभावी बनाने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित उपयोग और मानव तस्करी रोकथाम जैसे समकालीन विषयों पर भी जागरूकता बढ़ाने की रणनीति तय की गई।
कार्यक्रम में बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जहां महिलाओं को पोषण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों को सम्मानित कर सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता दी गई।
जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
अध्यक्ष डॉ० बबीता सिंह चौहान ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर स्तर पर प्रयास तेज किए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages