<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना धनघटा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
थाना धनघटा में पंजीकृत मु0अ0सं0 179/2026 धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस व 3/7 पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त रामानंद उर्फ श्रवण पुत्र रमेश चौहान निवासी ग्राम बैजनाथपुर थाना धनघटा को पुलिस ने धनघटा चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
बताया गया कि वादी ने 28 मार्च 2026 को थाना धनघटा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश भारती एवं कांस्टेबल शरद कुमार राय शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages