बस्ती। जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने जानकारी दी है कि गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचकों की नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के तहत तैयार कर ली गई है। सूची की एक प्रति सभी उप जिलाधिकारियों/उनके कार्यालयों में निरीक्षण हेतु उपलब्ध करा दी गई है।
निर्वाचक नामावली की अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अर्हक तिथि के आधार पर नामावली में किसी भी नाम के सम्मिलित किए जाने, हटाए जाने या प्रविष्टि में किसी त्रुटि के संबंध में दावा या आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। इसके लिए निर्धारित अंतिम तिथि 16 दिसम्बर 2025, मंगलवार है। इच्छुक व्यक्ति प्रारूप-19 में अपना दावा या आक्षेप दाखिल कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि दावा या आपत्ति सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय अथवा उप जिलाधिकारी कार्यालय में सीधे या डाक द्वारा भेजी जा सकती है, बशर्ते वह निर्धारित तिथि से पूर्व प्राप्त हो जाए।
No comments:
Post a Comment