<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 25, 2026

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर MVU टीम सम्मानित, CVO ने सराहा योगदान


बस्ती। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर विकास भवन, बस्ती में MVU-1962 टीम की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर टीम के चिकित्सकों ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) डॉ. अरुण गुप्ता से भेंट कर अपने कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान CVO डॉ. अरुण गुप्ता ने MVU टीम द्वारा फील्ड स्तर पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से घर-घर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और पशुपालकों को निरंतर सहयोग देने के प्रयासों को सराहनीय बताया।
इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए MVU टीम के चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र (Certificate of Appreciation) देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में GVK EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज, बस्ती के प्रोग्राम मैनेजर पवन कुमार एवं EME आशीष भी मौजूद रहे।
इस वर्ष की थीम “Veterinarians: Guardians of Food and Health” के तहत पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बताया गया कि पशु चिकित्सक खाद्य सुरक्षा, जनस्वास्थ्य और जूनोटिक रोगों की रोकथाम में अहम योगदान निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में डॉ. अनूप कुमार सोनकर (SPOC बस्ती), डॉ. अमर, डॉ. हफीज, डॉ. अभय, डॉ. अम्बर सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages