<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 25, 2026

गोलघर में एसएसपी ने व्यापारियों संग की बैठक, सुरक्षा व समन्वय पर जोर


गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा शनिवार को गोलघर स्थित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, अध्यक्ष व महामंत्री सहित व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, जनपद में बाहर से आने वाले व्यापारियों की सुरक्षा तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नियमित पेट्रोलिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस दौरान व्यापारियों से प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए एसएसपी ने आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages