बस्ती। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में श्रीमती सूर्य कुमारी बालिका इंटर कालेज नगर बाजार की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यहां हाईस्कूल में रिया गौड़, इंटरमीडिएट कला वर्ग में रितिका शुक्ला व विज्ञान वर्ग में शालिनी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शनिवार को विद्यालय परिसर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल में विद्यालय की छात्रा रिया गौड़ ने 600 में 504 अंक (84 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर अनन्या शुक्ला, खुशी गुप्ता और सायमा परवीन ने 501 अंक (83.5 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान पाया। वहीं लक्ष्मीना ने 500 अंक (83.33 प्रतिशत) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कला वर्ग इंटरमीडिएट में रितिका शुक्ला ने 88 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। साहीन ताज 83 प्रतिशत के साथ दूसरे और तनु शुक्ला 80.6 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विज्ञान वर्ग इंटरमीडिएट में शालिनी ने 81 प्रतिशत, सारिका निषाद ने 78 प्रतिशत और संजू ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कालेज के प्रधान सहायक अनिल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा। हाईस्कूल में 99 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट कला वर्ग में 98 प्रतिशत और विज्ञान वर्ग में 99 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रहीं।
प्रधानाचार्या सीमा गौड़, उपप्रधानाचार्या मीना देवी और वरिष्ठ सहायक रंजीत श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रेमसागर, महबूब आलम, विकास कुमार यादव, बृजेश कुमार, जुनैद अहमद, सबनूर फातिमा, इरम फातिमा, केशव उपाध्याय, निशा सिंह, कंचन उपाध्याय, रत्नेश श्रीवास्तव और राजकुमार साहू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment