<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 28, 2026

रेलवे कालोनियों में स्वच्छता व सौंदर्यीकरण पर जोर, एडीआरएम ने किया निरीक्षण


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने मंगलवार को भंडार डिपो, गोरखपुर के पास स्थित रेलवे कालोनियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या-09 के प्रवेश द्वार के पास फूलों की क्यारियों में पौधारोपण कर क्षेत्र को सुंदर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के किनारे पड़े स्क्रैप और बिजली के केबल को हटाने, खुले नालों को ढकने तथा कॉलोनियों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
अपर महाप्रबंधक ने मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम की साफ-सफाई कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि जलभराव की समस्या न हो। इसके अलावा उन्होंने कौवाबाग रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने तथा आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य इंजीनियर (प्लानिंग एवं डिजाइन) आशीष श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. ए.ए. खान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages