<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 29, 2026

फिल्म ‘पंडिताइन की लव स्टोरी’ पर रोक की मांग, राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी ने उठाई आवाज


गोरखपुर। राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेस वार्ता कर फिल्म ‘पंडिताइन की लव स्टोरी’ के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग केंद्र व प्रदेश सरकार तथा प्रशासन से की है।
उन्होंने कहा कि फिल्म की विषयवस्तु एक विशेष जाति और सनातन संस्कृति को निशाना बनाती प्रतीत हो रही है, जिससे समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इस प्रकार की सामग्री से आम जनमानस में असंतोष और रोष व्याप्त है, जो उचित नहीं है।
कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि भारतीय समाज अपनी परंपराओं, मर्यादाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए जाना जाता है, ऐसे में इनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की सामग्री को बढ़ावा देना गलत है। उन्होंने मोदी-योगी सरकार से अपील की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन करेगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीकों से ही अपनी मांगों को उठाने में विश्वास रखती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages