<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 29, 2026

महिलाओं के अधिकारों पर विपक्ष घिरा, भाजपा ने बताया महिला-विरोधी सोच का पर्दाफाश


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में संसद में 16-17 अप्रैल को पेश विधेयकों को लेकर विपक्ष के रुख पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाते हुए इसे महिला-विरोधी मानसिकता करार दिया।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर भाजपा महिला पदाधिकारियों द्वारा जनपद के सभी मंडलों में “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर विरोध दर्ज करा रही हैं। साथ ही छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विवेकानन्द मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी उनका अधिकार है, लेकिन विपक्ष लगातार इसमें बाधा डाल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले चुनावों में महिलाएं इसका जवाब देंगी।
प्रेस वार्ता में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए परिसीमन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को निराधार बताया और कहा कि इससे सभी राज्यों को समान अवसर मिलेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी की धर्म आधारित आरक्षण की मांग को असंवैधानिक बताते हुए इसे तुष्टिकरण की राजनीति कहा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि संसद में संविधान संशोधन, परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेश कानून से जुड़े विधेयक लोकतंत्र और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने का अवसर थे, जिसे विपक्ष ने बाधित करने का प्रयास किया।
इस दौरान जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, जिला मंत्री नीरज पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अजय पाल और नीरज त्रिपाठी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages