<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 2, 2025

विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तिथियों में संशोधन


बस्ती। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है। यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि गणना अवधि अब 11 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 16 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन तथा गणना प्रपत्रों पर निर्णय और आपत्तियों का निस्तारण 16 दिसम्बर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।

निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages