<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 27, 2026

ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में बर्थ-सीट उपलब्ध, यात्रियों को राहत

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुगम एवं आरामदायक यात्रा के लिए अनेक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। 15 मई 2026 तक विभिन्न विशेष ट्रेनों में बर्थ और सीट उपलब्धता की जानकारी जारी की गई है, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।

जारी विवरण के अनुसार 14 मई को 05060 लालकुआँ-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष में एसी प्रथम श्रेणी में 03, एसी द्वितीय में 42, एसी तृतीय में 109, एसी तृतीय इकोनॉमी में 144 तथा शयनयान में 109 बर्थ उपलब्ध हैं।

05101 गोरखपुर-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष में 09 मई को एसी तृतीय इकोनॉमी में 562 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं 05010 लालकुआँ-गोरखपुर विशेष में 09 मई को एसी प्रथम में 18, एसी द्वितीय में 78, एसी तृतीय में 285 तथा शयनयान में 150 बर्थ उपलब्ध हैं।

05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार विशेष में 02 मई को एसी प्रथम में 14, एसी द्वितीय में 63, एसी तृतीय में 449 तथा शयनयान में 100 बर्थ उपलब्ध हैं। 05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष में 14 मई को एसी तृतीय इकोनॉमी में 819 बर्थ उपलब्ध हैं।

05062 टनकपुर-अछनेरा विशेष में 11 मई को वातानुकूलित कुर्सीयान में 108 सीट उपलब्ध हैं। 05064 गोमती नगर-कोलकाता विशेष में 29 अप्रैल को शयनयान श्रेणी में 119 बर्थ उपलब्ध हैं।

इसी प्रकार 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन विशेष में 06 मई को शयनयान श्रेणी में 227 तथा 13 मई को 201 बर्थ उपलब्ध हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से उपलब्धता का लाभ उठाकर समय से आरक्षण कराने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages