<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 27, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा व जागरूकता को लेकर चला विशेष अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं और आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के बारे में जानकारी दी। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, अधिकारों की रक्षा और आत्मरक्षा के उपायों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, महुली, बखिरा, धर्मसिंहवा और मेंहदावल थाना क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों एवं गांवों में महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages