वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने मु0अ0सं0 44/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त वहीदुद्दीन उर्फ वहीद पुत्र कमरुद्दीन निवासी बरगदवा अंसारी थाना धर्मसिंहवा को मेहदूपार चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार वादी द्वारा 25 अप्रैल 2026 को अपनी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को सकुशल बरामद किया।

No comments:
Post a Comment