<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 28, 2026

महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन


बस्ती। मंगलवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू किये जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को खंड विकास अधिकारी बहादुरपुर के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
भीषण गर्मी के बीच महिलाएं और कांग्रेस नेता प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी कार्यालय बहादुरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भ्रम फैलाकर राजनीति कर रही है, जबकि पहले से पारित बिल को लागू नहीं किया जा रहा है।
ज्ञापन सौंपने के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023 में संसद से पारित हो चुका है, लेकिन अब सरकार इस मुद्दे पर राजनीतिक नाटक कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हैं और सरकार के झांसे में आने वाली नहीं हैं।
कांग्रेस नेता एवं आयोजक शास्त्री डीएन त्रिपाठी ने कहा कि जनता की मांग है कि पारित महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो महिलाएं सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अनिल भारती, शिमला गौतम, सुनीता मंजू, गीता गुप्ता, आरती, कुतबुन निशा, सरोज, शकुंतला, रीना, पूनम, सलमा, राजमती, शाहजहां, चमेली सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages