बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल महासचिव एवं लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नन्दवंशी ने अपनी माता स्वर्गीय मुन्नी देवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को हर्रैया विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की।
उन्होंने प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय महादेवा, मुइली, रतनपुर, पिपराकाजी, हड़ही तथा जूनियर विद्यालय महादेवा, औरातोंदा, मुसही के विद्यार्थियों को कॉपी, पेन व अन्य जरूरी सामग्री दी।
इस अवसर पर ठाकुर प्रेम नन्दवंशी ने कहा कि उनकी माता मुन्नी देवी स्वयं निरक्षर थीं, लेकिन हमेशा यह चाहती थीं कि कोई भी बेटा-बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। उनकी इसी प्रेरणा से हर वर्ष विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की जाती है।
कार्यक्रम में अमर बहादुर प्रजापति, ओंकार शर्मा, अखिलेश गौतम, शिम्पी, पिंकी, अमित, चन्द्र प्रकाश सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment