<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 28, 2026

बीएसए अनूप कुमार तिवारी को शिक्षक संघ ने किया सम्मानित, समस्याओं के समाधान में तेजी की सराहना


महादेवा (बस्ती )। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद बस्ती इकाई द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी को उनके कुशल नेतृत्व एवं शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्मानित किया गया।
बताया गया कि बीएसए अनूप कुमार तिवारी के कार्यकाल में शिक्षक समस्याओं के समाधान में उल्लेखनीय तेजी आई है। साथ ही शिक्षकों से उनका सीधा संवाद उन्हें लगातार लोकप्रिय बना रहा है।
संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने शिष्टाचार मुलाकात एवं परिचयात्मक बैठक के दौरान बीएसए को अंगवस्त्र, सरस्वती माता का चित्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बीएसए ने अपने संबोधन में आश्वासन दिया कि शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए वह हर समय संघ के साथ सहयोग करते रहेंगे।
कार्यक्रम में संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार पाल, जिला महामंत्री इजहारूल हक अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उमेश जी मौर्य, नगर क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages