गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में 26 नवम्बर से 02 दिसम्बर 2025 तक आयोजित 69वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) वॉलीबाल चैम्पियनशिप-2025 का समापन सोमवार को हुआ। अंतिम दिन खेले गये फाइनल मुकाबले में उत्तर रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे को 3-1 से हराते हुए खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में दक्षिण पश्चिम रेलवे ने पूर्व रेलवे को सीधे सेटों में मात दी।
समापन समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि सभी टीमों ने अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उन्होंने अध्यक्ष नरसा अभय कुमार गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह तथा पूरी टीम की सराहना की। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, वरिष्ठ रेल अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी, कोच, रेफरी और भारी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
महासचिव पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चैम्पियनशिप में 18 टीमों के 350 से अधिक खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पर खेल अवसंरचना लगातार विकसित हो रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आ रहे हैं।
फाइनल के पहले सेट में संघर्ष के बाद उत्तर रेलवे ने 25-23 से बढ़त बनाई, जबकि दूसरा सेट पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 25-19 से जीता। तीसरे और चौथे सेट में उत्तर रेलवे ने 25-21, 25-21 से जीत दर्ज कर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। समापन अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment