लखनऊ। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, जानकीपुरम में आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विकलांगता से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दिव्यांगजन के सम्मान, अधिकारों और कल्याण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी ने उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान तथा समग्र कल्याण के लिए एक सहयोगी एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
विद्यालय में विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने दिव्यांगजन के अधिकारों और उनके प्रति समान व्यवहार पर आधारित वक्तव्य, पोस्टर तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल कीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने सभी को संदेश दिया कि समाज तभी सशक्त बन सकता है जब प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो।

No comments:
Post a Comment