वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बस्ती के सतत शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्थानीय होटल के सभागार में चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक एवं जबरदस्त रूप से परिवर्तित शल्य क्रियो की तकनीकी जो हृदय रोग फेफड़ों के विकार मूत्र रोग व कैंसर रोग से संबंधित शल्य आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश लखनऊ चंदन हॉस्पिटल से आए शल्यक डॉक्टर अंशुमान सिंह चेयरपर्सन जो मूत्र तंत्र एवं जननांग विशेषज्ञ तथा साथ में डॉक्टर अंकित ठकराल चेयरपर्सन शल्यक ओपन हार्ट सर्जरी ने क्रमशः अपने-अपने विषयों पर रोबोटिक सर्जरी, कैंसर ग्रसित पुरुष जननांग के पुनर्निर्माण पर प्रकाश डाला। जबकि हृदय शल्यक ने कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्टिंग (सी ए बी जी) शल्य क्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार पूर्वक यहां के चिकित्सकों को दिखाकर सभी का ज्ञान ज्ञान वर्धन किया। डॉक्टर ठुकराल ने बताया कि हृदय की शल्य क्रिया के प्रति आमजन में भय और भ्रम की स्थिति बनी रहती है जबकि ऐसा नहीं है बल्कि इंसान की जीवन शैली शल्य क्रिया के बाद सामान्य हो जाती है, साथ ही आयू 15 से 20 वर्ष और अधिक बढ़ जाती है ।
दूसरी ओर मूत्र तंत्र एवं जननांग पुनर्निर्माण विशेषज्ञ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने रोबोटिक सर्जरी एवं कैंसर ग्रसित जननांग के पुनर्निर्माण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रोबोटिक विधि से शल्य क्रिया बिल्कुल सटीक होती है किसी प्रकार की कोई दुविधा की स्थिति नहीं रह जाती।
कार्यक्रम के अंत में आईएमए के संरक्षक डॉ. के.के. तिवारी ने सभी वक्ताओं एवं उपस्थित चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए बस्ती के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने की।
इस अवसर पर डॉ. नवीन कुमार, डॉ. पी.के. श्रीवास्तव, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, डॉ. एन.के. चौधरी, डॉ. रंगजी द्विवेदी, डॉ. ए.पी.डी. द्विवेदी, डॉ. वाई.के. मौर्य, डॉ. नवीन कुमार मौर्य, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. (श्रीमती) हेमा श्रीवास्तव, डॉ. (श्रीमती) रेनू राय, डॉ. सत्येंद्र राय, डॉ. सी.एम. पटेल, डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. वी.के. श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. अनुश्रव राय, डॉ. एम.एम. सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment