<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 2, 2025

नौतला सरपतहा में चकबन्दी सुनवाई, किसानों की समस्याएँ सुनी गईं


सिद्धार्थनगर। चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत ग्राम नौतला सरपतहा तप्पा डबरा, तहसील शोहरतगढ़ में भूमि पुनर्गठन कार्यों की समीक्षा एवं किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु मंगलवार को सुनवाई आयोजित की गई। ग्राम में धारा-4 का प्रकाशन 12 जुलाई 2017 को तथा धारा-24 कब्जा परिवर्तन 20 मई 2022 को किया जा चुका है।

अन्तिम अभिलेख तैयार करते समय पाई गई त्रुटियों के निराकरण हेतु बनाए गए सन्दर्भों की सुनवाई अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उप संचालक चकबन्दी डॉ. ज्ञान प्रकाश द्वारा पूर्व सूचना के अनुसार की गई। इस दौरान चकबन्दी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव, सहायक चकबन्दी अधिकारी आशुतोष यादव, चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपाल, ग्राम चकबन्दी कमेटी के सदस्य एवं भारी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

सुनवाई में किसानों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। उन्होंने बताया कि चकबन्दी प्रक्रिया से बिखरे हुए खेत अब एक स्थान पर एकत्र हो गए हैं, खेतों तक आने-जाने के लिए चकमार्ग उपलब्ध हो गया है तथा सिंचाई हेतु नाली की व्यवस्था होने से कृषि कार्य आसान हुआ है। किसानों ने चकबन्दी कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे खेती में सुविधा और उत्पादकता दोनों बढ़ी हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages