<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 10, 2025

ग्राम पंचायतों में करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग तेज, ध्यानाकर्षण पदयात्रा बस्ती पहुंचने पर हुआ स्वागत

बस्ती। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में ग्राम पंचायतों और अन्य विभागों में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर चल रही 25 दिवसीय ध्यानाकर्षण पदयात्रा रविवार को बस्ती पहुंची, जहां बादशाही अखाड़े में पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। यह पदयात्रा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोरखपुर से शुरू होकर लखनऊ तक जा रही है।


समाजसेवी व आरटीआई कार्यकर्ता संजय मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 के दौरान नियुक्त प्रशासकों ने मई 2021 में ग्राम प्रधानों के निर्वाचित होने और शपथ ग्रहण के बीच मात्र 20 दिनों में प्रदेशभर से करीब 650 करोड़ रुपये निकाल लिए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने को है, लेकिन भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार अब तक न तो जांच करा सकी और न ही किसी दोषी को सजा दिला पाई है।

संजय मिश्र ने बताया कि बस्ती जनपद में ही 6 करोड़ रुपये निकाले गए। उन्होंने कहा कि वे पूरी जानकारी और प्रमाणों के साथ पदयात्रा निकाल रहे हैं ताकि जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। ध्यानाकर्षण पदयात्रा लगातार आगे बढ़ रही है और जनता का समर्थन मिल रहा है।

पदयात्रा के स्वागत में लोकजन शक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष सरदार कुलवेन्द्र सिंह, रामजी पाण्डेय, लाडले हैदर रिजी, विष्णु भट्ट, पं. केसरी नारायण त्रिपाठी, सौरभ यादव, पप्पू सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages