<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 10, 2025

स्मार्ट मीटर, खाद संकट और महिला सुरक्षा को लेकर महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को राज्यपाल संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली के स्मार्ट मीटरों से हो रही कथित लूट पर रोक लगाने, खाद की किल्लत दूर करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने, इंडिगो उड़ान रद्द प्रकरण की जांच और आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण की मांग की गई।


लक्ष्मी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर आम जनता का शोषण कर रहे हैं और उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि जिले में यूरिया की भारी कमी है और किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही, जबकि समितियों के सचिव प्रभावशाली लोगों को अधिक मूल्य लेकर खाद उपलब्ध करा रहे हैं।

महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो महिला कांग्रेस सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने इंडिगो फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को हुई परेशानियों का मुद्दा उठाया और कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेता प्रशांत पाण्डेय ने कहा कि महिला कांग्रेस जनता के बुनियादी मुद्दे मजबूती से उठा रही है। ज्ञापन सौंपते समय अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages