<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 10, 2025

किसान मॉडर्न पब्लिक स्कूल लब्दहा में साइबर क्राइम पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान मॉडर्न पब्लिक स्कूल लब्दहा में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर साइबर क्राइम एक चुनौती विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह द्वारा किया गया।


थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया के नेतृत्व में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 189 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 91 छात्राएं और 98 छात्र शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को प्रतियोगिता तथा इसके विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी दे दी गई थी। साथ ही 3 दिसंबर को थाने की साइबर टीम द्वारा विद्यालय में साइबर अपराध के विविध स्वरूपों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरी तैयारी के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के पश्चात श्रेष्ठ पाँच प्रतिभागियों को आगामी शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना है, क्योंकि वर्तमान समय में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ती चुनौती बन गया है। डिजिटल सुविधाओं के साथ-साथ साइबर खतरे भी बढ़े हैं। डिजिटल धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाएं सामाजिक व आर्थिक नुकसान का कारण बन रही हैं। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा अब सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है और तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages