<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 29, 2025

नीलम मौर्य को पीएचडी मानद उपाधि से सम्मानित किया गया


महादेवा (बस्ती)। विकास खंड बनकटी क्षेत्र के सम्राट अशोक प्रभा वंश बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलम मौर्य को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए वीएस हिंदी विद्यापीठ द्वारा पीएचडी मानद उपाधि से नवाजा गया।
इस अवसर पर चंद्रगुप्त मौर्य वंश महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी ने प्रतीकात्मक रूप से नीलम मौर्य को पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की।
सम्मान समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, प्राचार्य डॉ. अनीता मौर्या, काशी प्रसाद पांडेय, तान्या मणि त्रिपाठी, अंशिका दुबे, निशा मौर्य, आराधना यादव, प्रीति, नगमा अजय चौरसिया, अखंड प्रताप पाल और कृष्ण मोहन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages